ट्विंकल खन्ना ने दिखाया विदाउट मेक अप फेस, कहा- मैंने बढ़ती उम्र को एक्सेप्ट कर लिया है

हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी बिना मेकअप वाली फोटो शेयर कर सबका ध्यान खींचा. 52 की उम्र में भी उनका ये खुला और आत्मविश्वासी अंदाज दिखाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. इस पोस्ट में उन्होंने मेनोपॉज और खुद से प्यार करने के अपने अनुभव भी शेयर किए जो हर महिला के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहे हैं.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और लेखक ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ ट्विंकल ने अपनी उम्र और मेनोपॉज के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की.
उन्होंने लिखा कि '52 साल की उम्र में और मेकअप फ्री रहना. मैं कहना चाहती हूं कि अगर आप सिर्फ दोपहर की धूप में थोड़ी देर बैठें तो अच्छा महसूस कर सकते है, और दिख भी सकते हैं. लेकिन मेनोपॉज इतनी उदार नहीं होती.'
ट्विंकल ने ये भी कहा कि मेनोपॉज 'मेरी अब तक की सबसे बड़ी परेशानी रही है.' अपने अनुभव को शेयर करते हुए ट्विंकल ने बताया कि लंबे समय तक उन्हें ऐसा लगता रहा जैसे उनका शरीर एक फॉल्टी चार्जर वाली फोन की तरह है.लेकिन अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं.
ट्विंकल ने स्पष्ट किया कि ये इसलिए नहीं कि उन्होंने अपनी उम्र को ग्रेसफुली एक्सेप्ट कर लिया है बल्कि नियमित वेट ट्रेनिंग, सप्लिमेंट्स, किताबों में मिलने वाली खुशी और दोस्तों के साथ महजॉंग खेलने जैसे छोटे-छोटे शौक उन्हें अब अच्छा महसूस करने में मदद कर रहे हैं.
उन्होंने अपने फॉलोअर्स से भी कहा कि हर किसी का अनुभव अलग होता है इसलिए किसी भी सप्लिमेंट या थेरपी को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो ट्विंकल खन्ना फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद लेखक और कॉमेंटेटर के तौर पर काफी एक्टिव हैं.
उन्होंने कई हिट किताबें लिखी हैं जैसे ‘मस्ती की पाठशाला’, ‘पॉवर ऑफ हसबैंड’ और ‘ड्रिंक, फैंक एंड फ्रीक’. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय और ह्यूमर के लिए भी जानी जाती हैं.