मालदीव में वेकेशन एंजॉय करते हुए अनन्या पांडे की तस्वीरें हुईं वायरल ,पेंटिंग के हुनर ने बनाया फैंस को दीवाना

अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव्स में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं. इसके साथ ही वो अपनी अपडेट फैंस के साथ भी शेयर कर रही हैं. कुछ घंटों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की जिसने फैंस का दिल चुरा लिया है. आप भी देखिए एक झलक.
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव्स में अपना ट्रिप काफी एंजॉय कर रही हैं. फैंस को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी की.
अपनी क्यूट फोटोज के साथ अनन्या पांडे एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं. लगातार वो फैंस को अपने इस ट्रिप के अपडेट्स दे रही हैं और फैंस भी जमकर एक्ट्रेस की फोटोज और विडियोज पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव्स ट्रिप की नई तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वो अलग–अलग आउटफिट में पोज देते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं. इस वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने बहुत ही सिंपल आउटफिट कैरी किया है. लेकिन इसमें भी अनन्या बला की खूबसूरत लग रही हैं.
इस पिक्चर में एक्ट्रेस ने रेड कलर की बॉडीकॉन आउटफिट कैरी की है. इसके साथ उन्होंने क्लच बैग कैरी करते हुए मिनिमल इयरिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया. यूजर्स भी हसीना का ये अंदाज देख उनपर लट्टू हो गए हैं.
इसके साथ ही अनन्या पांडे ने अपने पेंटिंग के हुनर से भी फैंस को रूबरू करवाया. इस वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने टोट बैग पर अपनी कलाकारी दिखा रही हैं
अनन्या की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. साथ ही उनके इस पेंटिंग के हिडेन टैलेंट की भी सराहना की जा रही है. फैंस समेत कई सेलेब्स ने भी अनन्या के मालदीव्स की इन तस्वीरों पर अपना प्यार दिखाया है. फोटोज शेयर करने के महज कुछ ही घंटे बाद ये सोशल मीडिया पर छा गई हैं.
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी. इसके साथ ही वो करण जौहर की फिल्म में 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य के ऑपोजिट नजर आने वाली हैं.