'मां बहन' के सेट से तृप्ति डिमरी ने शेयर की BTS फोटोज, माधुरी दीक्षित और टीम के लिए जताया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं. फिल्म में उनके साथ धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और धरना दुर्गा जैसी कलाकार नजर आ रही है, जिसे लेकर दर्शक बहुत एक्साइटेड हैं. इसी बीच तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने अपने को-स्टार्स पर प्यार लुटाया है और इस फिल्म को खास बताया हैं.
तृप्ति ने कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'ये प्रोजेक्ट हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा. हर दिन कुछ नया सीखने और अनुभव करने को मिलता था. सेट पर खूब हंसी-मजाक, अचानक बनने वाले खास पल और ढेर सारी यादें थीं, जिन्होंने इस सफर को बेहद खूबसूरत बना दिया.'
उन्होंने आगे लिखा, 'एक अभिनेता के तौर पर भी ये मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा. इसने मुझे नई चुनौतियां दीं और अपनी कला को अलग-अलग तरीकों से समझने और निखारने का मौका दिया. सुरेश त्रिवेणी सर के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही. वो एक बेहतरीन निर्देशक हैं, जो हर चीज को स्पष्ट सोच और शानदार विजन के साथ आगे बढ़ाते हैं.'
माधुरी दीक्षित के लिए सम्मान जताते हुए कहा कि 'उनके साथ काम करना भी बेहद खास रहा. वो बहुत ही ग्रेसफुल, मिलनसार और शानदार कलाकार हैं. उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात है.'
हमारी राइटर पूजा तोलानी, जिन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया, मेरा साथ दिया और मेरे किरदार की कई नई परतों को समझने में मदद की. इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा. धरना के साथ भले ही स्क्रीन पर हमारी खूब लड़ाइयां दिखीं, लेकिन कैमरे के पीछे हमारे बीच सिर्फ प्यार, दोस्ती और अपनापन था. अब मां बहन आखिरकार आप सभी के लिए रिलीज हो चुकी है.
इस फोटो में तृप्ति येलो कलर के कुर्ती और पिंक दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं. उनकी चेहरे की खुशी बताती है कि उन्होंने इसे बहुत एंजॉय किया हैं.
धरना के साथ इस फोटो में उनकी केमेस्ट्री और बॉन्डिंग बहुत प्यारी नजर आ रही हैं.
बता दें कि ये फिल्म 4 जून यानी आज ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसकी कहानी और कांसेप्ट बहुत ही अलग और अनोखी हैं. इतना ही नहीं, फिल्म में माधुरी और तृप्ति बहुत ही अलग किरदार में नजर आ रही हैं.