ट्रांसपैरेंट साड़ी के साथ ऐसे-ऐसे ब्लाउज पहनती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, तस्वीरें देखने के बाद नजर नहीं हटा पाएंगे

सही ब्लाउज चुनने से आपकी साड़ी की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है और आप स्टाइलिश भी दिखती हैं. तो चलिए आपके लिए ऐसे सात खास ब्लाउज डिजाइन चुनते हैं जो पहनने में आसान हैं और आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा. ये डिजाइन कैटरीना कैफ से लेकर चित्रांगदा सिंह जैसी एक्ट्रेसेस ट्राय भी कर चुकी हैं.
क्या आप अपनी नेट साड़ी के साथ पहनने के लिए कुछ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन ढूंढ रही हैं? तो ये 7 ब्लाउज डिजाइन आपके लुक को और भी सुंदर और स्टाइलिश बना देंगे. नीचे दिए डिजाइनों को जरूर देखें.
अगर आप हर जगह आसानी से ग्रेस और चार्म दिखाना चाहती हैं, तो स्ट्रैप ब्लाउज पहनना एक बेस्ट ऑप्शन है. यह ब्लाउज़ आपको स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देगा.
अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो कंधे तक की लंबा वाला ब्लाउज ट्राय कीजिए. ये लुक आपको खास बना देगा.
ये ब्लाउज आपको झक्कास लुक देगा. इसे पहनकर आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में शोस्टॉपर बन सकती हैं.
अगर आप रॉयल लुक दिखाना चाहती हैं, तो फुल स्लीव्स ब्लाउज सबसे अच्छा रहेगा. इसे पहनकर आप सबका ध्यान खींच सकेंगी.
अगर आप सिंपल लेकिन सुंदर दिखना चाहती हैं, तो लीफ नेक वाला ब्लाउज़ एकदम सही रहेगा. इससे आपकी सुंदरता और स्टाइल दोनों उभरकर आएगा.
अगर आप किसी पार्टी में सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पहनें. ये आपको बहुत ही खूबसूरत और ट्रेंडी लुक देगा.
अगर आप थोड़ा बोल्ड और हटकर लुक चाहती हैं, तो पतले स्ट्रैप और डीप नेक वाला ब्लाउज जरूर ट्राय करें. इसे पहनकर आप बन जाएंगी किसी भी कहानी की मेन कैरक्टर.