✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

K Dramas In 2026: साल 2026 में ये 17 नए K ड्रामा देंगे एंटरटेनमेंट की जबरदस्त डोज, चेक कर लें पूरी लिस्ट

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  22 Jan 2026 12:47 PM (IST)
K Dramas In 2026: साल 2026 में ये 17 नए K ड्रामा देंगे एंटरटेनमेंट की जबरदस्त डोज, चेक कर लें पूरी लिस्ट

अगर आप के-ड्रामा के दीवाने हैं और हर नई सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं तो साल 2026 आपके लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा. नेटफ्लिक्स एक साथ 17 नए कोरियन ड्रामा लेकर आ रहा है जिनमें दिल छू लेने वाला रोमांस रोंगटे खड़े कर देने वाला थ्रिलर दमदार एक्शन और गहरे इमोशन्स देखने को मिलेंगे. नए चेहरे हों या बड़े सितारे हर कहानी लोगों को अपनी दुनिया में खींच लेने का वादा करती है.

1

अगर आप के-ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो साल 2026 आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है. नेटफ्लिक्स ने साल 2026 के लिए 17 नए कोरियन ड्रामा ऑफिशियल तौर पर अनाउंस कर दिए हैं. इस लिस्ट में रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और इमोशन्स का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा. खास बात ये है कि ये सभी ड्रामा नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होंगे.

2

बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड- जिसू और सियो इन गुक की जोड़ी वाला ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप और बदलते डेटिंग कल्चर को दिखाती है जो यंग ऑडियंस को खासा पसंद आ सकती है.

3

टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट- किम यंग क्वांग और चाए सू बिन स्टारर ये ड्रामा भी साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा. इसमें प्यार, दिल और रिश्तों की कहानी को इमोशनल अंदाज में पेश किया जाएगा.

4

आवर स्टिकी लव- जंग हे इन और हा यंग के साथ ये रोमांटिक ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा जिसमें प्यार और रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को खूबसूरती से दिखाया जाएगा.

5

टैंटारा- गोंग यू और सॉन्ग ह्ये क्यो जैसे बड़े सितारों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा इस ड्रामा में जो साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और पहले से ही काफी चर्चा में है.

6

पावाने- को आ सुंग, मून सांग मिन और ब्युंग यो हान स्टारर ये ड्रामा भी साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा. इसकी कहानी इमोशनल और गंभीर मानी जा रही है.

7

नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो- चोई मिन सिक और चोई ह्युन वुक के साथ ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा जो टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को अलग नजरिए से दिखाता है.

8

द स्कैंडल- सोन ये जिन, जी चांग वुक और नाना की दमदार कास्ट वाला ये पीरियड ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा. जिसमें प्यार, सत्ता और साजिश की कहानी दिखाई जाएगी.

9

माउसट्रैप- सोल क्युंग गु और र्यु जुन योल स्टारर ये थ्रिलर ड्रामा भी साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा और सस्पेंस से भरपूर होने वाला है.

10

रोड (वर्किंग टाइटल)- सोन सुक कू और जापानी एक्टर एइता नागायामा के साथ ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा जो जिंदगी के सफर और संघर्ष को दिखाता है.

11

द आर्ट ऑफ सारा- शिन हे सन और ली जुन ह्युक की जोड़ी वाला ये क्राइम ड्रामा 13 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा और रहस्य से भरी कहानी पेश करेगा.

12

टीच यू अ लेसन- किम मू योल और ली सांग मिन स्टारर ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा जिसमें सामाजिक मुद्दों को कहानी के जरिए दिखाया जाएगा.

13

हसबैंड्स इन एक्शन- जिन सन क्यु और गोंग म्युंग के साथ ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा और इसमें एक्शन व ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.

14

द वंडरफूल्स- पार्क यून बिन, चा यून वू, चोई डे हुन और इम सॉन्ग जे स्टारर ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा जो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से चर्चा में है.

15

द ईस्ट पैलेस- नाम जू ह्युक, रो यून सो और चो स्युंग वू के साथ ये ऐतिहासिक ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. जिसमें सत्ता और राजनीति की कहानी दिखाई जाएगी.

16

इफ विशेज कुड किल- जियोन सो यंग और कांग मीना स्टारर ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा. जिसमें फैंटेसी और ड्रामा का मेल देखने को मिलेगा.

17

डेड एंड जॉब- ली जे वुक, गो मिन सी, किम मिन हा और ली ही जून के साथ ये ड्रामा साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. जो कामकाजी जिंदगी की सच्चाई को सामने लाएगा.

18

ब्लडहाउंड्स 2- वू दो ह्वान, ली सांग यी और रेन के साथ सुपरहिट सीरीज ब्लडहाउंड्स का ये दूसरा सीजन साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगा. जिसमें पहले से भी ज्यादा जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • K Dramas In 2026: साल 2026 में ये 17 नए K ड्रामा देंगे एंटरटेनमेंट की जबरदस्त डोज, चेक कर लें पूरी लिस्ट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.