एक्सप्लोरर
8300 करोड़ कमा चुकी पाकिस्तान की वो फिल्म जिसपर भारत में लगा था बैन, अब इस दिन हो सकती है रिलीज
The Legend of Maula Jatt: इस रिपोर्ट में आज हम बॉलीवुड नहीं पाकिस्तान की उस फिल्म की बात कर रहे हैं. जो सिर्फ 45 करोड़ के बजट में बनी और पूरी दुनिया में इसने 8300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तनी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की. जो पिछले साल यानि 2023 में रिलीज हुई थी. हालांकि भारत में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था. लेकिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इसने खूब नोटे छापे थे. अब खबर है कि ये फिल्म इंडिया में भी दस्तक देने जा रही है.
1/7

‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ में फवाद खान और एक्ट्रेस माहिरा खान की जोड़ी नजर आई थी. दोनों के अलावा फिल्म में हमजा अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर रशीद, शमून अब्बासी, अली अजमत और अदनान जाफर जैसे कलाकार ने भी अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाए थे,
2/7

आपको जानकर हैरानी होगी कि फवाद और माहिरा की इस फिल्म ने महज 10 दिनों में ही 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया था. फिल्म की कहानी और दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था.
Published at : 05 Sep 2024 12:51 PM (IST)
और देखें
























