'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की स्क्रीनिंग में तमन्ना भाटिया ने लूटी महफिल, करण जौहर का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है. ये अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा फिल्म फाइनली 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले 28 अप्रैल को मुंबई में एक शानदार स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे. इस 'रनवे-स्टाइल सेलिब्रेशन' के रेड कार्पेट पर करण जौहर से लेकर तमन्ना भाटिया तक ने अपने फैशन का जलवा बिखेरा. चलिए सेलेब्स के लुक्स पर एक नजर डालते हैं.
इस इवेंट में सनी लियोनी एक बार फिर छा गईं. वो एक शानदार ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें अलग-अलग फैब्रिक और टेक्सचर्स का इस्तेमाल किया गया था. उनका लुक काफी शानदार था.
इवेंट में सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान भी पहुंचीं. ब्लैक कलर की ड्रेस में वो बेहद ग्लैमरस दिखीं. उन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए.
इवेंट में रिया चक्रवर्ती ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसमें वो हमेशा की तरह स्टाइलिश और एलिगेंट लगीं.
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के प्रीमियर पर करण जौहर का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला. वो ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए. उन्होंने इसे मैचिंग सनग्लासेस और पॉइंटेड शूज के साथ पेयर किया था.
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के प्रीमियर में तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. उन्होंने मरून वेलवेट टॉप के साथ पेटेंट लेदर स्कर्ट और थाई-हाई बूट्स पहनकर पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप के साथ कंप्लीट किया.
सोशल मीडिया स्टार ओरी ने रेड कार्पेट पर अपने अनोखे फोन कवर को दिखाते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वो ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आए.
इस इवेंट में हुमा कुरैशी रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग क्लच, रेड लिपस्टिक और हील्स के साथ स्टाइल किया.
इस रेड कार्पेट पर 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा का जलवा भी देखने को मिला. एक्ट्रेस ने ब्लैड एंड व्हाइट मिनी ड्रेस पहनी थी. उनका लुक सिंपल, स्टाइलिश और काफी क्यूट लग रहा था.
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के प्रीमियर में दीया मिर्जा व्हाइट ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसमें वो बेहद ग्रेसफुल और खूबसूरत लग रही थीं. इसे उन्होंने ब्लैक हाई हील्स के साथ पेयर किया था.
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' प्रीमियर के 'रनवे-स्टाइल सेलिब्रेशन' में कृति शेट्टी रेड लेस कॉर्सेट ड्रेस में पहुंची थीं, जो कमर से फ्लेयर्ड थी. उन्होंने मैचिंग बैग और सैंडल्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था.