The Bads Of bollywood की स्क्रीनिंग पर शाहरुख खान ने फैमिली संग दिए पोज, आर्यन के डेब्यू से नानी के चेहरे पर दिखी अलग खुशी

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख दिया है. वो बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर चुके हैं. आर्यन की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.
जिसका सभी को इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है. आर्यन खान डेब्यू कर चुके हैं.
आर्यन की वेब सीरीज की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तब से लोग इसे देखने का इंतजार कर रहे थे.
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. रिलीज से एक दिन पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी.
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग में पूरा बॉलीवुड पहुंचा था.
शाहरुख खान ने भी अपनी फैमिली के साथ जमकर पोज दिए. गौरी, सुहाना, अबराम, आर्यन के साथ उनकी नानी भी पहुंची थीं.
आर्यन के डेब्यू से एक इंसान सबसे ज्यादा खुश है और वो हैं उनकी नानी. नानी ने आर्यन के साथ ही पोज दिए और उनके चेहरे पर उनके डेब्यू को लेकर अलग ही खुशी नजर आ रही थीं. वो दूर से भी आर्यन को ही देख रही थीं.
खान परिवार के लुक की बात करें तो शाहरुख, गौरी, अबराम और आर्यन चारों ब्लैक में ट्विनिंग करते हुए नजर आए. वहीं सुहाना येलो कलर की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं.