तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा ने क्रिसमस से पहले ही कर ली दोस्तों संग पार्टी, फोटोज हुईं वायरल

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में उनके साथ कई सितारे नजर आ रहे हैं.
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. वो जहां भी जाते हैं वहां पैपराजी उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं. दोनों अपनी लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं. तमन्ना और विजय ने दोस्तों के साथ पार्टी की है.
इस पार्टी में विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर, प्रज्ञा कपूर भी शामिल हुए थे. प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी की फोटोज शेयर की हैं.
प्रज्ञा ने फैंस को अपने वीकेंड की झलक दिखाई है. जिसमें वो पार्टी करती नजर आ रही हैं. पार्टी में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
सभी सेलेब्स कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. तमन्ना ने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप ड्रेस पहनी हुई है. जिसमें वो सबके साथ पोज देती नजर आ रही हैं.
वहीं विजय भी कूल लुक में नजर आए. उन्होंने डेनिम के साथ ब्लू डेनिम पहनी हुई है. सभी ने साथ में बैठकर खूब मस्ती की और ढेर सारे पोज भी दिए.
तमन्ना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. तमन्ना का स्त्री 2 में आइटम सॉन्ग खूब वायरल हुआ है. आज की रात गाने में तमन्ना को बहुत पसंद किया गया है.