'उई अम्मा' गर्ल राशा थडानी संग तमन्ना भाटिया की दोस्ती के खूब चर्चे, डिनर के बाद की तस्वीरें आईं सामने

तमन्ना भाटिया और राशा थडानी की दोस्ती के चर्चे इन दिनों खूब हो रहे हैं. दोनों एक साथ खूब स्पॉट की जाती हैं. बीती रात तमन्ना और राशा को डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया. इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
तमन्ना भाटिया और राशा थडानी बीती राज साथ में डिनर करने के लिए निकली थीं.
इस दौरान तमन्ना अपनी बीएफएफ राशा संग खूब मस्ती करती हुई नजर आईं.
राशा येलो कलर की ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं. वहीं उन्होंने अपने बालों को ओपन छोड़ा था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था.
तमन्ना के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक वी नेक टीशर्ट के साथ डेनिम पेयर की थी और वे काफी स्टाइलिश लग रही थीं.
तमन्ना और राशा इस दौरान खूब गपशप करती और हंसती खिलखिलाती हुई नजर आईं.
दोनों ने एक साथ पैप्स के लिए जमकर पोज भी दिए.
इस तस्वीर में तमन्ना उई अम्मा गर्ल राशा का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं.
तमन्ना और राशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.