एक्सप्लोरर
ताहिरा कश्यप ने दिखाया था ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी का निशान, कहा था- 'निशान गहरे हैं, कुछ दिख जाते हैं, कुछ छिप जाते हैं'
Tahira Kashyap Breast Cancer: आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप को एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. जिससे वो मजबूती से लड़ाई लड़ रही हैं.
बॉलीवुड फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि वो एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई है. इस खबर को पढकर हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि कुछ सालों पहले भी वो इस दर्द को सह चुकी हैं. लेकिन उस दौरान कैंसर का दर्द सहकर भी वो अक्सर लोगों को इस बीमारी से लड़ने के लिए जागरूक करती थी. उन्होंने अपनी सर्जरी का निशान भी बेबाकी से तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया था. अब सोशल मीडिया पर ताहिरा की वो तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं.
1/9

दरअसल ताहिरा कश्यप को पहली बार ब्रेस्ट कैंसर साल 2018 में हुआ था. उस दौरान वो काफी मुश्किल दौर से गुजरी थीं. उन्होंने कई दिन अस्पताल में भी गुजारे थे. जहां से वो अक्सर फैंस के साथ फोटोज भी शेयर करती थीं.
2/9

फिर काफी वक्त तक चले इलाज के बाद आखिर ताहिरा ने कैंसर से जंग जीत ली थी. इस जंग को जीतने के बाद वो मजबूती के साथ सोशल मीडिया पर वापिस लौटी थी. कई बार उन्होंने बिना बालों के बेबाकी से कैमरे के लिए पोज भी दिए थे.
Published at : 07 Apr 2025 06:32 PM (IST)
और देखें


























