तपती गर्मी में गरीब लोगों की मसीहा बनीं तापसी पन्नू, पति के साथ मिलकर बांटे पंखे और वाटर कूलर

Taapsee Pannu Help People: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस इस तपती गर्मी में गरीब लोगों का सहारा बनी है. उन्होंने झुग्गी में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को पंखे और कूलर बांटे. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की.
तापसी पन्नू अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. जो अब चर्चा में बनी हुई हैं.
दरअसल तापसी इन तस्वीरों में झुग्गी में रहने वाले लोगों की मदद करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनके पति मैथियास भी एक्ट्रेस के साथ नजर आए.
तापसी ने गर्मी में राहत पाने के लिए गरीब लोगों को पंखे और कूलर बांटे हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस गरीब लोगों से हाथ मिलाते और बातें करती हुई भी दिखाई दी.
तापसी ने ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘प्यार बांटने से बढ़ता है. खुशियां बांटने से बढ़ती हैं. मदद शुरू करने के लिए कोई खास दिन नहीं हो सकता. आज से बेहतर कोई दिन नहीं.
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, ‘आइए हम कई लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए अपना छोटा-सा योगदान दें...’ एक्ट्रेस की इस दरियादिली पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
तापसी पन्नू ने लोगों की मदद करने के लिए हेमकुंट फाउंडेशन के साथ मिलकर एक विशेष पहल शुरू की है. इस पहल के तहत उन्होंने वो झुग्गियों और कम आय वाले इलाकों में पंखे और वाटर कूलर बांटे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू आखिरी बार फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के दूसरे पार्ट में नजर आई थी.