चंकी पांडे के बर्थडे बैश में ऋतिक की एक्स वाइफ ने बिखेरा जलवा, देखें पार्टी की इनसाइड तस्वीरें

चंकी पांडे की बर्थडे पार्टी में सुजैन खान
फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में देने वाले चंकी पांडे 60 साल के हो गए. इस मौके पर उन्होंने एक धमाकेदार पार्टी दी, जिसमे सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ शामिल हुईं.
पार्टी में सुजैन मैरून कलर की एक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं. वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. अनन्या पांडे के साथ पोज देती भी दिखीं.
सुजैन और अनन्या की ये तस्वीर देख कर उनके बीच की बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है. सुजैन इतनी फिट हैं कि वह लुक वाइज अनन्या को कड़ी टक्कर भी देती नजर आ रही हैं.
अब सुजैन किसी पार्टी में जाएं और उनका साथ देने के लिए अर्सलान गोनी ना हां..ये कैसे हो सकता है. दोनों ने साथ में खूब एंजॉय किया.
सुजैन को हैंगआउट करना बेहद पसंद है. चंकी पांडे की बर्थडे पार्टी में भी उन्होंने अपने गैंग के साथ खूब मस्ती की. तस्वीर में फरदीन खान को भी देखा जा सकता है, जो पहले से काफी बदल चुके हैं.
सुजैन भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा ना हों, मगर ग्लैमर के मामले में कई बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं. वो फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं. जिम में खूब पसीना बहाती हैं.
सुजैन अपनी पर्सनल लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं. ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों खुलेआम इश्क फरमाते नजर आ जाते हैं.
सिर्फ सुजैन ही नहीं, बल्कि ऋतिक भी मूव ऑन कर चुके हैं. वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. हालांकि सुजैन और ऋतिक के बीच दोस्ती का रिश्ता अब भी कायम है और इसकी एक बड़ी वजह उनके दोनों बेटे हैं.