एक्सप्लोरर
अमिताभ बच्चन की आवाज से 'नफरत' करते थे सुनील दत्त, अपनी फिल्म में दिया था 'गूंगे' का रोल
बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि दिवंगत दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त को अमिताभ बच्चन की आवाज नापसंद थी. इसीलिए उन्होंने एक्टर को अपनी फिल्म में मूक किरदार दिया था.
सदी के महानायक अमिताभ ने दशकों तक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए रखा है. न केवल अपने शानदार अभिनय से बल्कि अपनी दमदार आवाज से भी उन्होंने दर्शकों को अपना कायल बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि दिवंगत सुनील को शुरू में बिग बी की आवाज जरा भी पसंद नहीं थी और इसी वजह से उन्होंने अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म में एक मूक भूमिका में कास्ट किया था. ये खुलासा सलमान खान की एक्ट्रेस ने किया है.
1/8

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है. दर्शक उनकी एक्टिंग के तो दीवाने हैं ही वहीं उनकी आवाज का जादू भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोलता है. हालांकि एक समय ऐसा भी था जब बिग बी को उनकी आवाज के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था.
2/8

संजय दत्त के पिता और दिग्गज दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त को भी अमिताभ बच्चन की आवाज से दिक्कत होती थी.
Published at : 24 Oct 2024 11:56 AM (IST)
और देखें

कैप्टेन प्रभान्शु कुमार श्रीवास्तवयूपी कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी
Opinion


























