एक्सप्लोरर
Stree 2 Vs Vedaa Vs Khel Khel Mein: 'स्त्री 2' ने खत्म किया अक्षय-जॉन का 'खेल', रिकॉर्ड तोड़ कमा रही है श्रद्धा की फिल्म
Stree 2 Vs Vedaa Vs KKM: इस 15 अगस्त को बॉलीवुड से 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इन सबमें 'स्त्री 2' महाबंपर कमाई कर रही है. बाकी दो फिल्मों का हाल बुरा है.
इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड सहित साउथ की कई फिल्मों का बड़े पर्दे पर महाक्लैश हुआ था. हालांकि इन सभी फिल्मों में से बस एक मूवी ऐसी है जिसने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आतंक मचा दिया है. ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसके आगे बाकी फिल्में बौनी साबित हो रही है. जी हां ये फिल्म है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2. इस हॉरर कॉमेडी ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों के पसीने छुड़ाए हुए हैं.
1/8

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस की बाजीगर साबित हो रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महाबंपर कमाई की थी और शाहरुख खान की पठान-जवान सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए थे.
2/8

अमर कौशिक की डायरेक्शनल इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू मिलाकर 60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया. वहीं मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक इसका ग्रॉस कलेक्शन 76.5 करोड़ रुपये रहा था.
Published at : 17 Aug 2024 12:13 PM (IST)
और देखें

























