आमिर खान से आलिया भट्ट तक, कॉलेज ड्रॉपआउट्स हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बॉलीवुड स्टार्स एजुकेशन
वह कहावत आपने सुनी होगी- पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब. हालांकि, यह जरूरी नहीं कि पढ़ा लिखा इंसान ही केवल नवाब बन सकता है. बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने कामयाबी की सीढ़ियां चढी हैं, वह भी कम पढ़ाई लिखाई करने के बावजूद. चलिए फिर बताते हैं आपको उन्हीं सितारों के नाम..
बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि आमिर 12वीं पास हैं. एक्टिंग के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी.
दीपिका पादुकोण ने अपनी 12वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद इग्नू से आर्ट्स में बैचलर करने के लिए फॉर्म जरुर डाला था लेकिन मॉडलिंग के चलते वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं.
आलिया भट्ट फिल्म मेकिंग में पढ़ना चाहती थी लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया और उन्होंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी दी.
अक्षय कुमार अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर मार्शल आर्ट्स सीखने बैंगकॉक चले गये थे. हालांकि, आज उनकी बॉलीवुड में डंका बजता है.
प्रियंका चोपड़ा ने बेहद कम उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और इसके बाद उन्हें लगातार मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे. ऐसे में उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की.