शादी के बाद पहली बार फैंस के सामने इस तरह आए बॉलीवुड के ये सितारे, देखते रह गए सभी

Star_couple
इस वक़्त हर तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के चर्चे है। दोनों का प्यार आखिरकार उन्हें एक मंज़िल तक ले ही आया. बीते 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपनी शादी को काफी गोपनिय रखा था. हालांकि शादी के बाद दोनों ने वास्तु बंगले के बाहर आकर मीडिया के सामने पोज दिया था. वैसे गुपचुप अंदाज में शादी के बाद कैमरे के सामने आकर अपना दीदार करवाने वालों में और भी कई स्टार्स का नाम शामिल है. चलिए बताते हैं आपको उनके नाम..
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी. शादी के बाद यह कपल जोधपुर एयरपोर्ट पर एक साथ सामने आया था.
दीपिका पादुकोण ने इटली में रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे. शादी के बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर कैमरे में अपना दीदार कराया था.
वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग पिछले साल अलीबाग में शादी की थी. शादी के बाद दोनों ने वेन्यू से बाहर निकलकर कैमरे में पोज दिया था.
फरहान अख्तर ने इसी साल फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग करीबी दोस्तों व परिवार वालों के बीच शादी की थी. शादी के बाद कुछ इस तरह दोनों लोगों के सामने आए थे.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार फैंस को अपना दीदार कराया था.