शाहरुख-ऐश्वर्या से रणवीर-दीपिका तक, भंसाली के 5 कपल्स जिनकी केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर लगा दी आग

जब भी बॉलीवुड में लव स्टोरी पर बात होती है, तो संजय लीला भंसाली का नाम जरूर लिया जाता है. भंसाली सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि उनके लीड कलाकारों की केमिस्ट्री के लिए भी खूब पसंद किए जाते है. प्यार, दर्द और इमोशन से भरी उनकी प्रेम कहानी हर किसी के दिलों में बस जाती है. इसी बीच आइए संजय लीला भंसाली के उन 5 आइकॉनिक जोड़ियों पर नजर डालते है, जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री और रोमांस से फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी.
हम दिल दे चुके सनम (समीर और नंदिनी) - साल 1999 में आई सलमान खान और ऐश्वर्या राय की इस फिल्म में मस्ती, जुनून और इमोशन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. समीर और नंदिनी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है.
बाजीराव मस्तानी (बाजीराव और मस्तानी) - साल 2015 में आई इस फिल्म में भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिली थी. भव्यता और इमोशंस से भरी ये लव स्टोरी त्याग और समर्पण की है, जिसमें समाज की सीमाओं से हटकर बाजीराव और मस्तानी प्रेम कहानी देखने को मिलती है.
हीरामंडी (ताजदार और आलमजेब) - 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में ताहा शाह बदुशा और शरमीन सहगल की प्रेम कहानी थी, जिसमें ताजदार और आलामजेब का रिश्ता और उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया.
गोलियों की रास लीला राम लीला (राम और लीला) - रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें जोश और बगावत से भरी प्रेम कहानी दिखी. राम और लीला की जबरदस्त केमिस्ट्री और रॉ एनर्जी ने उन्हें भंसाली के सबसे पॉपुलर मॉडर्न कपल्स में से एक बना दिया है.
देवदास (देव और पारो) - शाहरुख खान और ऐश्वर्या राज बच्चन की ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिसमें तड़प और अधूरे प्यार की कहानी दिखाई गई है. देव और पारो का रिश्ता आज भी गहरी भावनाओं से भरा हुआ है, जिसे बॉलीवुड की सबसे यादगार ट्रैजिक लव स्टोरी में से एक बनाता है.