एक्सप्लोरर
21वीं सदी की सबसे बेहतरीन 7 टाइमलेस फिल्में, जिसने भी एक बार देखी वो देखता है बार-बार
हॉलीवुड में अब तक कई फिल्में बनीं जिसे इंडियन दर्शकों ने प्यार दिया है. हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने फैंस का दिल में इस कदर अपनी जगह बनाई कि आपको बार-बार देखने का मन करेगा .
भारत में भी आजकल हॉलीवुड फिल्मों का गजब क्रेज देखने को मिलता है. ये टाइमलेस क्लासिक इस कदर लोगों के दिलों में बसा है कि बार-बार देखने पर भी आपका मन नहीं भरेगा. यहां देखें 21वीं सदी की उन टाइमलेस क्लासिक की लिस्ट.
1/7

'द रिटर्न ऑफ द किंग' फैंटेसी एपिक 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. फिल्म के राइटर ने इसकी कहानी और किरदारों को बहुत ही बारीकी से बुना है और यही कारण है की इस फिल्म को लोग इतना प्यार दे रहे हैं. इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है. दर्शकों का मानना है ये अबतक की बनने वाली सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है.
2/7

'स्पिरिटेड अवे' गिबली स्टाइल में बनी एनीमेशन फिल्म है. इसमें 10 साल की लड़की चिहिरो की कहानी दिखाई गई है. अपने पेरेंट्स के साथ घूमते हुए वो लोग बुरी आत्माओं की दुनिया में फैंस जाते हैं. इस फिल्म की कहानी में चिहिरो के जरिए आपको त्याग और बलिदान देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी को घिब्ली स्टाइल में इतनी सुंदरता से पेश किया गया है कि आपको बार–बार इसे देखने का मन करेगा. इतना ही नहीं इसने भी बेस्ट एनीमेशन फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है और अपना नाम बेस्ट मूवीज की लिस्ट में दर्ज किया है.
Published at : 12 Sep 2025 08:43 PM (IST)
और देखें

























