Photos: पति Anand Ahuja को सालगिरह की मुबारकबाद देती नज़र आईं Sonam Kapoor, रोमांटिक तस्वीरों पर आ जाएगा आपका दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद अहुजा के साथ अपनी सिक्स्थ वेडिंग एनिवर्सरी मना रही हैं.
हाल ही में सोनम ने अपनी और आनंद की रोमांटिक तस्वीरें फैंस के शेयर की हैं, जिसमें यह दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में फोटो क्लिक करवाते नजर आए हैं.
अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए सोनम कपूर किसी फोटो में खिलखिला कर हंसते नजर आ रही हैं तो किसी में वह पति आनंद को किस करती दिखाई दे रही हैं.
सोनम ने आनंद के लिए इन तस्वीरों के साथ-साथ एक प्यार भरा पैगाम भी शेयर किया है. साथ ही अपना हाल-ए-दिल बयां किया है.
सोनम कपूर और आनंद जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं, अगले साल यह कपल दो से तीन हो जाएंगे.
ऐसे में अपने पति को विश करते हुए सोनम ने उनके लिए पोस्ट में लिखा है कि - हैप्पी हैप्पी एनिवर्सरी आनंद, तुमने मेरी हर ख्वाहिशों को पूरा किया है मेरे हर सपने को सच किया है.
सोनम आगे लिखती हैं- मैं पूरे ब्रह्मांड का शुक्रगुजार हूं कि मुझे दुनिया का सबसे अच्छा लड़का मिला. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं बेबी. अभी तो 6 साल हुए हैं हमें जिंदगी भर साथ निभाना है.