सोनम कपूर की 10 तस्वीरें, दूसरी बार बनने वाली हैं मां?

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर हमेशा अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं. शादी और पहली बार मां बनने के बाद अब एक बार फिर वह चर्चा में हैं. खबरें हैं कि सोनम जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी तेजी से चर्चा हो रही हैं. आइए देखते हैं सोनम कपूर की 10 खूबसूरत तस्वीरें.
सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. उनका प्यार और केमिस्ट्री बेमिसाल है.
वहीं रूमर्स हैं कि ये कपल अपना सेकंड बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं.
पिंकविला से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा शादी के 7 साल बाद दूसरी बार पेरेंट बनने वाले हैं.
हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है.
लेकिन वो जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके गुडन्यूज दे सकती हैं.
ये खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है. फैंस अब सोनम के प्रेग्नेंसी पोस्ट का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि कई सालों की डेटिंग के बाद सोनम ने साल 2018 में आनंद से शादी रचाई थी.
और शादी के 4 साल बाद दोनों ने साल 2022 में बेटे वायु का वेलकम किया था.
मां बनने के बाद सोनम अक्सर अपनी मदरहुड जर्नी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
अब एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. और ये खबर दोनों परिवारों के लिए बेहद खुशी लेकर आई है.