✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गायत्री मंत्र संग लिखा कलमा, सोनाक्षी-जहीर के घर की खास पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

मयूरी सिंह   |  04 Jul 2026 04:48 PM (IST)
गायत्री मंत्र संग लिखा कलमा, सोनाक्षी-जहीर के घर की खास पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने घर की एक खास पेंटिंग की झलक दिखाई, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. इस पेंटिंग में गायत्री मंत्र और कलमा का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिसके पीछे की कहानी भी बेहद खास है. आइए जानते हैं.

1

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर इकबाल संग कुछ फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में कपल के घर में लगी पेंटिंग ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

2

एक्ट्रेस के घर में लगी इस खूबसूरत पेंटिंग पर गायत्री मंत्र और कलमा का संगम है. ये पेंटिंग एक्ट्रेस को गिफ्ट में मिली है.

3

सोनाक्षी ने इसके पीछे की कहानी भी बताई. सोनाक्षी सिन्हा ने इस खास पेंटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब हमारी शादी हुई थी, उस समय पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे और उसी वक्त हमारे घर तक अज़ान की आवाज़ भी पहुंची थी.'

4

उन्होंने आगे बताया, 'एक दिन हम ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे थे, तभी शुभिका शर्मा का फोन आया. उन्होंने कहा कि वो हमारी शादी के लिए एक खास पेंटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं. जब उन्होंने अपनी सोच बताई, तो लगा जैसे उन्होंने हमारे दिल की बात पढ़ ली हो.'

5

सोनाक्षी ने बताया कि इसके बाद उनकी मुलाकात कलाकार आदिल अबेदी से कराई गई. उन्होंने घर आकर उनकी भावनाओं और सोच को समझा और फिर उसे बेहद खूबसूरती से कैनवास पर उतार दिया.

6

उन्होंने आगे लिखा, 'ये खूबसूरत पेंटिंग, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा का संगम है, हमारे घर की शोभा बढ़ा रही है. मुझे पूरा यकीन है कि ये हमारे जीवन में और भी ज्यादा खुशियां, प्यार और सुकून लेकर आएगी.'

7

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है。 दोनों ने 23 जून 2024 को सात फेरे लिए. शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • गायत्री मंत्र संग लिखा कलमा, सोनाक्षी-जहीर के घर की खास पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.