✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Sonakshi Sinha Love Story: सलमान की पार्टी में मुलाकात, फिर मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी, बेहद फिल्म है सोनाक्षी की लव स्टोरी

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  22 May 2026 05:39 PM (IST)
Sonakshi Sinha Love Story: सलमान की पार्टी में मुलाकात, फिर मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी, बेहद फिल्म है सोनाक्षी की लव स्टोरी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के क्यूट और बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार हैं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं और उनकी जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. सोनाक्षी ने 23 जून 2024 को जहीर के साथ शादी की थी. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. खास बात ये है कि उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

1

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी. यहीं पहली बार दोनों मिले और उनकी दोस्ती हुई.

2

इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. सोनाक्षी को जहीर से पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था.

3

सोनाक्षी और जहीर जल्द ही एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे. हालांकि, किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. बॉलीवुड की पार्टियों में भी दोनों अक्सर साथ ही दिखते थे.

4

सोनाक्षी और जहीर की लंच डेट, डिनर डेट और मूवी डेट अक्सर सुर्खियां बनती थीं. हालांकि, दोनों अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती का नाम देते रहे.

5

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करने लगे, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में उस वक्त चर्चा तेज हुई, जब 2023 में इस कपल ने एक साथ सलमान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में एंट्री की.

6

लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से धर्म की दीवार तोड़ शादी रचाई थी.

7

अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले सोनाक्षी और जहीर ने 'स्पेशल मैरिज एक्ट 1954' के तहत अपनी शादी को रजिस्टर कराया था.

8

बता दें कि जहां सलमान ने सोनाक्षी को अपनी फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में लॉन्च किया, वहीं जहीर को फिल्मों के दीदार कराने वाले भी सलमान ही हैं. उन्होंने फिल्म 'नोटबुक' से उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक दिया था.

9

सोनाक्षी और जहीर फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं. 'डबल एक्सएल' 2022 में रिलीज हुई थी.

10

सोनाक्षी और जहीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने मजेदार वीडियो और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Sonakshi Sinha Love Story: सलमान की पार्टी में मुलाकात, फिर मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी, बेहद फिल्म है सोनाक्षी की लव स्टोरी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.