'आसमान ने भी हमारे साथ जश्न मनाया...', दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड में समंदर किनारे रोमांटिक हुए सोनाक्षी- जहीर, शेयर की ऐसी तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग धर्म की दीवार तोड़ शादी रचाई थी. शादी से पहले दोनों करीब सात साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. अब इस कपल की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं और उन्होंने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की है.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी थाईलैंड में बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर कपल ने खूबसूरत लोकेशन पर क्वालिटी टाइम बिताया.
सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा, 'आसमान ने हमारे साथ हमारी दूसरी सालगिरह मनाई.' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया.
इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह खोए हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. कपल ने समुद्र किनारे एक से बढ़कर एक खूबसूरत और रोमांटिक पोज दिए.
सोनाक्षी का ये रोमांटिक पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग कमेंट सेक्शन में लगातार कपल को शादी की सालगिरह की बधाइयां दे रहे हैं.
जहीर ने सोनाक्षी के लिए समुद्र के ठीक सामने एक बेहद खूबसूरत और प्राइवेट डिनर डेट प्लान की थी. सफेद पर्दों और फूलों से सजे इस रोमांटिक सेटअप ने उनके एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को और भी खास बना दिया.
इस खास मौके पर सोनाक्षी और जहीर ने ट्विनिंग भी की. दोनों वाइट आउटफिट्स में नजर आए, जहां सोनाक्षी ने वाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, वहीं जहीर कैजुअल वाइट शर्ट और ट्राउजर में दिखे.