एक्सप्लोरर
Soha Ali Khan Fitness Mantra: वजन के हिसाब से हर रोज कितने बादाम खाने चाहिए? सोहा अली खान ने बताया फिटनेस सीक्रेट
Soha Ali Khan Fitness: आज भी सोहा अली खान की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन देख कर लोग दंग रह जाते हैं. क्या आप भी जानना चाहते हैं कैसे खुद को इतना मेन्टेन करती हैं एक्ट्रेस?
पटौदी खानदान की लाडली सोहा अली खान 46 की उम्र में भी बेहद फिट नजर आती हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया है. आप भी जानिए उनके फिटनेस का राज.
1/7

सोहा अली खान की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि एक्ट्रेस की उम्र 46 साल है. हर कोई उनके फिटनेस का फैन है और फैंस को भी ये जानने की उत्सुकता है कि आखिर कैसे इस उम्र में भी सोहा अली खान खुद को फिट रखती हैं.
2/7

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर बात करती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि खाने-पीने के मामले में वो थोड़ी सी बोरिंग हैं. लेकिन वो फिटनेस फ्रीक हैं इस वजह से वो हमेशा हेल्थी फूड ही खाती हैं.
3/7

सोहा अली खान ने बताया कि ब्रेकफास्ट के पहले वो मेथी पानी पीती हैं. सुबह के नाश्ते में ज्यादातर वो फल इंक्लूड करती हैं जिसमें पपीता और एप्पल भी शामिल हैं. इसके साथ ही वो ग्लूटेन फ्री टोस्ट को चीज या जैम के साथ खाना पसंद करती हैं.
4/7

अदाकारा ने बहुत ही इंटरेस्टिंग चीज के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि उनके फिटनेस डाइट में बादाम का भी बहुत बड़ा रोल है. उनका कहना है कि हर 10 पाउंड वजन के लिए 1 बादाम खाना चाहिए. जैसे कि एक्ट्रेस का वेट 110 पाउंड है इसलिए वो हर दिन 10 बादाम खाती हैं.
5/7

लंच में उन्हें कोई भी एक सब्जी और दाल पसंद है. इसके साथ ही वो ब्राउन राइस खाना पसंद करती हैं. जैसा कि सभी जानते है कि सोहा अली खान नॉन वेजिटेरियन हैं इसलिए अपने डायट को प्रोटीन रिच बनाने के लिए वो फिश या चिकन का भी सेवन करती हैं.
6/7

अपने डिनर के बारे में बात करते हुए अदाकारा ने बताया कि लंच की तरह ही उनका डिनर भी सेम रहता है लेकिन वो कोशिश करती हैं कि डिनर में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और सलाद खा सकें. इसके साथ ही डिनर में उन्हें तंदूरी चिकन खाना भी पसंद है.
7/7

डायट के अलावा सोहा अली खान कैलरी बर्निंग पर भी पूरा फोकस करती हैं. अदाकारा रोज इंटेंस वर्कआउट करती हैं जिसमें सिंगल लेग स्क्वाट्स, स्टेपर के साथ जंप स्क्वाट्स भी करती हैं. इसके अलावा वो पुष्प, कार्डियो और प्लांक के साथ–साथ रनिंग और एरोबिक्स भी करती हैं. ग्लोइंग स्किन और मेंटल पीस की लिए सोहा अली खान डेली योग भी करती हैं
Published at : 06 Jul 2025 07:52 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
विश्व
स्पोर्ट्स























