एक्सप्लोरर
बहन निखत और GF गौरी के लिए आमिर ने होस्ट की 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग? स्टाइलिश लुक में जेनेलिया भी हुईं स्पॉट
Sitaare Zameen Per Screening: बीती रात आमिर खान अपनी बहन निखत और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 'सितारें जमीन पर' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. इस दौरान जेनेलिया डिसूजा भी स्टाइलिश अंदाज में दिखीं.
आमिर खान की कमबैक फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून, 2025 को रिलीज़ होने वाली है. उससे पहले सुपरस्टार फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं सोमवार शाम को सुपरस्टार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और बहन निखत संग मुंबई में एक्सेल एंटरटेनमेंट के दफ़्तर में पहुंचते देखा गया. कहा जा रहा है कि आमिर खान ने ख़ास तौर पर गर्लफ्रेंड गौरी के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी.
1/10

आमिर खान को बीती रात अपनी बहन निखत और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पॉट किया गया. तीनों एक गाड़ी में सवार होकर सितारें जमीन पर की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे.
2/10

आमिर खान इस दौरान कुर्ते और ब्लैक बैलून पैंंट में नजर आए. इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज पेयर किए थे.
Published at : 17 Jun 2025 07:20 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
इंडिया
क्रिकेट




























