Bigg Boss 18: रोहित शेट्टी संग ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर स्पॉट हुए 'सिंघम', सलमान खान के साथ मचाएंगे धमाल

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. जिसमें अजय के साथ अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. जो एक्शन का डबल डोज देंगे. वहीं फिल्म रिलीज से पहले अजय देवगन फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ ‘बिग बॉस 18’ में पहुंचे. नीचे देखिए तस्वीरें....
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की ये तस्वीरें ‘बिग बॉस 18’ के सेट की हैं. जहां दोनों को शुक्रवार की शाम स्पॉट किया गया.
इस दौरान अजय और रोहित दोनों ही काफी डेशिंग लुक में दिखे. जिन्होंने पैपराजी को एकसाथ काफी पोज भी दिए.
‘बिग बॉस 18’ के सेट पर रोहित शेट्टी ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे. जो इस बार पैप्स के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आए.
वहीं बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन भी हैंडसम हंक बनकर ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर पहुंचे थे.
अजय देवगन ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट और जींस के साथ ब्लैक लेदर जैकेट कैरी की थी.
अजय ने अपना लुक आंखों पर चश्मा और मैचिंग शूज के साथ पूरा किया है. बता दें कि अजय और रोहित ‘बिग बॉस 18’ में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे.
अजय की ये फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.