Dussehra 2024: 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली हुए रवाना अजय देवगन-करीना कपूर, देखें तस्वीरें

अजय देवगन और करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं. जो 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं. इससे पहले फिल्म की पूरी टीम दशहरे के मौके पर दिल्ली पहुंचने वाली हैं. नीचे देखिए तस्वीरें....
अजय देवगन को शनिवार की सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां एक्टर को कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया.
दरअसल एक्टर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. जहां वो रामलीला मैदान में दशहरे का उत्सव मनाएंगे.
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी अजय देवगन के साथ नजर आए. जो उनके साथ जश्न में शामिल होंगे.
एयरपोर्ट पर रोहित शेट्टी को डैशिंग लुक में देखा गया. उन्होंने ब्लैक शर्ट और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है.
वहीं फ्लाइट लेने से पहले एक्ट्रेस ने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
वहीं करीना कपूर भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं. उन्हें भी मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया.
करीना कपूर एयरपोर्ट पर देसी अवतार में दिखी. एक्ट्रेस ने एक शरारा सूट पहना हुआ है.