एक्सप्लोरर
IMDb की 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में सलमान खान की 'सिकंदर' ने मारी बाजी, टॉप 10 लिस्ट में ये मूवीज हैं शामिल
IMDb 2025 Most Anticipated Film List: आईएमडीबी की 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील हो गई है. इसमें सलमान खान की सिकंदर को पहली पोजिशन मिली है.लिस्ट की टॉप 10 फिल्मों के बारे में जानते हैं
IMDb, को फिल्मों, टीवी शो और फेमस सेलेब्स के बारे में जानकारी के लिए दुनिया का सबसे ऑथॉरेटिव सोर्स माना जाता है, आईएमडीबी ने अब साल 2025 की मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्मों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कई भाषाओं की कुल 20 फिल्में शामिल हैं, जिनमें टॉप पोजिशन पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना-स्टारर सिकंदर ने कब्जा जमाया है. चलिए यहां जानते हैं टॉप 10 में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.
1/10

IMDb की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट आ गई है. सलमान खान की ईद रिलीज सिकंदर को लिस्ट में पहली पोजिशन हासिल हुई है. इस फिल्म ने आलिया भट्ट की अल्फा, आमिर खान की सितारे जमीन पर और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही कई पैन इंडिया स्टार्स की फिल्में भी पीछे रह गई हैं.
2/10

केजीएफ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लिस्ट में दूसरी पोजिशन हासिल हुई है. ये मूवी 10 अप्रैल 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Published at : 15 Jan 2025 01:24 PM (IST)
और देखें

























