Sidharth Kiara के रिसेप्शन में नए नवेले कपल संग मस्ती में चूर रहे सितारे, Inside Photos ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की इनसाइड तस्वीरें (Photos- Instagram)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इतना ही नहीं उनकी शादी की खबरें काफी वक्त से जोर भी पकड़ रही थी. (Photos- Instagram)
लेकिन आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बहुत ही कम लोगों के बीच में अपनी शादी की. इतना ही नहीं अब न्यूवेड्स कपल ने मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी. (Photos- Instagram)
सिद्धार्थ और कियारा की यह वेडिंग रिसेप्शन पार्टी बीते दिन यानी कि 12 फरवरी 2023 को हो चुकी है. जिसमें बहुत सारे सितारे आए. (Photos- Instagram)
बता दें कि आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन, नेहा धूपिया, दिशा पटानी, वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल जैसी बड़ी बड़ी हस्तियों ने सिड और कियारा कि इस वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की. (Photos- Instagram)
इतना ही नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक रिसेप्शन पार्टी में खूब नाम करते हुए भी नजर आए और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सेलिब्रिटीज के साथ भी खूब इंजॉय किया. (Photos- Instagram)
सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस पार्टी की तस्वीरें बहुत ही तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है और फैंस भी इस जोड़े को खूब प्यार और पसंद कर रहे हैं. (Photos- Instagram)