कितनी पढ़ी-लिखी हैं अंबानी परिवार की दोनों बहुएं, बहनों की तरह रहती हैं राधिका और श्लोका

अंबानी परिवार की दोनों बहुएं, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता, जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही पढ़ी-लिखी भी हैं. खास बात ये है कि राधिका और श्लोका का आपस में रिश्ता सिर्फ देवरानी-जेठानी का ही नहीं बल्कि बहनों जैसा है. दोनों अक्सर साथ में नजर आती हैं और एक-दूसरे के साथ उनका बॉन्डिंग हर किसी को अट्रैक्ट करती है. आइए जानते हैं दोनों की एजुकेशन के बारे में.
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की एजुकेशन के बारे में बात करें तो उनके पास कई डिग्री हैं.
श्लोका मेहता की क्वालिफिकेशन की बात करें तो श्लोका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है.
इसके बाद उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी न्यू जर्सी, अमेरिका से एंथ्रोपोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है.
इसके साथ ही श्लोका मेहता ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई की है.
साथ ही साथ उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है और इसमें वह मास्टर्स भी हैं.
वहीं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट की एजुकेशन की बात करें तो वो भी कम नहीं.
राधिका मर्चेंट ने मुंबई के ‘द कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल’ और ‘इकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल’ से स्कूलिंग की है.
इसके बाद उन्होंने मुंबई के बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से IB डिप्लोमा किया.
राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है.
इंडिया आने के बाद उन्होंने एक रियल इस्टेट फर्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की.