एक्सप्लोरर
50 साल की हुईं बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और बहन शमिता ने यूं लुटाया प्यार
Shilpa Shetty 50th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के 50वें बर्थडे पर राज कुंद्रा ने प्यार भरा पोस्ट लिखा, साथ ही उन्होंने शिल्पा को अपनी ताकत और जिंदगी का अहम हिस्सा बताया.
शिल्पा शेट्टी के 50वें बर्थडे पर पति राज कुंद्रा ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है. साथ ही एक्ट्रेस की बहन शमिता शेट्टी ने उनके लिए दिल छू जाने वाला मैसेज लिखा.
1/7

शिल्पा शेट्टी आज 8 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनके पति राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.
2/7

राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में शिल्पा का एक खास वीडियो शेयर किया है,जिसमें उनके करियर से लेकर उनके लव स्टोरी,2 बच्चों की मां बनने तक की पूरी जर्नी को खूबसूरती से दिखाया गया है.
3/7

राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में शिल्पा को जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया. उन्होंने साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक्ट्रेस पर खूब प्यार भी लुटाया.
4/7

शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने भी अपनी बहन के 50वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने शिल्पा संग अपनी फोटो और एक क्यूट वीडियो शेयर किया है.
5/7

पोस्ट के कैप्शन में शमिता ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी मुनकी,आपने हमेशा एक दूसरी मां कि तरह मेरा ख्याल रखा है,मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.’
6/7

बता दें, राज कुंद्रा और शिल्पा की शादी को कई साल हो चुके हैं.उनका रिश्ता मजबूत और प्यार भरा है. कपल दो बच्चों के पेरेंट्स हैं.
7/7

राज कुंद्रा ने शिल्पा की खूब तारीफ करते हुए कहा कि वो उनके जीवन की ताकत हैं. उनकी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. इनकी जोड़ी बॉलीवुड में मिसाल बन चुकी है.वे हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं.
Published at : 08 Jun 2025 12:52 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
इंडिया
क्रिकेट






















