एक्सप्लोरर
शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज ने किया ग्रैंड सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस ने गोल्डन गर्ल बनकर काटा केक, शेयर की तस्वीरें
Shilpa Shetty Birthday Celebration: शिल्पा शेट्टी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसमें वो पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ जश्न मनाती दिखी.
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी 8 जून को 50 साल की हो चुकी हैं. हालांकि उम्र एक्ट्रेस के लिए सिर्फ एक नंबर हैं, क्योंकि अभी भी खूबसूरती में यंग हीरोइन को कड़ी टक्कर देती हैं. वहीं एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके पति राज कुंद्रा ने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया. जो उनके लिए सरप्राइज था. इसकी झलक अब उन्होंने फैंस को भी दिखाई.
1/7

शिल्पा शेट्टी ने अपने ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खुश लग रही हैं.
2/7

दरअसल एक्ट्रेस को उनके पति राज कुंद्रा ने एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी है. ये पार्टी पहाड़ों और झील के बीच रखी गई. जहां से प्रकृति का सुंदर नजारा भी दिखाई दिया.
3/7

शिल्पा अपनी बर्थडे पार्टी में हमेशा की तरह ग्लैमरस अवतार में दिखी. उन्होंने गोल्डन कलर की साइड कट वाली बॉडीफिट ड्रेस पहनी हुई है.
4/7

एक फोटो में एक्ट्रेस अपने बर्थडे का केक काटती हुई नजर आ रही हैं. जो थ्री लेयर का है. फोटो में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
5/7

शिल्पा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए राज के लिए स्पेशल नोट भी लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘और यह एक धमाका था!!बिना शर्त प्यार से घिरा हुआ. राज आप एक स्टार हैं, दिल में आपके लिए सिर्फ आभार है..’
6/7

एक फोटो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ पोज देती नजर आई.फोटो में एक्ट्रेस का बेटा पिता संग ट्विनिंग में दिखा. वहीं समीषा व्हाइट फ्रॉक में परी लग रही थी.
7/7

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थी. ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी.
Published at : 09 Jun 2025 09:31 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement

























