एक्सप्लोरर
Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी को बर्थडे पर पति राज कुंद्रा से मिल सरप्राइज, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ने ढाया कहर
Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी ने 8 जून को बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपना बर्थडे फैमिली के साथ मनाया. सोशल मीडिया पर शिल्पा के इस जश्न की तस्वीरें वायरल हैं.
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा- बहुत मजे किए बहुत सारे प्यार के बीच में. राज कुंद्रा आप स्टार हो. आपके लिए और सरप्राइज के लिए मेरे दिल में आभार है.
1/7

गर्ल गैंग के साथ पोज देती शिल्पा शेट्टी. शिल्पा शेट्टी को गोल्डन कलर की वन शोल्डर ड्रेस में देखा गया. शिल्पा बेहद स्टनिंग लग रही थीं.
2/7

इस गोल्डन हाई स्लिट ड्रेस के साथ शिल्पा ने हाई हील्स कैरी किए. कर्ली हेयर लुक और लाइट मेकअप उनके लुक को निखार रहा है.
3/7

इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी के सास और ससुर भी साथ थे. शिल्पा ने उनके साथ पोज दिए.
4/7

मां और बहन के साथ शिल्पा ने बर्थडे पर समय बिताया. उनकी बहन शमिता शेट्टी शॉर्ट ड्रेस में बेहद कूल लग रही थीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हैं.
5/7

पति और बच्चों के साथ समय बिताती शिल्पा शेट्टी. बर्थडे सेलिब्रेशन में शिल्पा के पति को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया. उन्होंने चश्मा और कैप के साथ लुक कंप्लीट किया. वहीं शिल्पा का बेटा भी ब्लैक आउटफिट में दिखा. शिल्पा की बेटी लाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं.
6/7

बर्थडे पर शिल्पा ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ लंच किया. उन्होंने इस सेलिब्रेशन को खूब एंजॉय किया. उनकी फैमिली ने भी इस दिन को शिल्पा के लिए बेहद खास बनाया.
7/7

बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो 50 की उम्र में भी स्टनिंग लगती हैं. इस गोल्डन गाउन में भी कहर ढा रही हैं.
Published at : 10 Jun 2025 07:07 AM (IST)
Tags :
Shilpa SheTTyऔर देखें






















