✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bollywood Kissa: इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मजबूरी में किया शाहरुख खान को साइन, फिर एक्टर ने यूं जमाई अपनी एक्टिंग से धाक

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  07 Mar 2024 09:27 PM (IST)
Bollywood Kissa: इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मजबूरी में किया शाहरुख खान को साइन, फिर एक्टर ने यूं जमाई अपनी एक्टिंग से धाक

शाहरुख खान आज देश दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आज ना सिर्फ वो ग्लोबल स्टार का दर्जा हासिल कर चुके हैं बल्कि एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों की भीड़ इकट्ठा करने का हुनर दिखा चुके हैं. हाल ही में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए शाहरुख खान ने जोरदार कमबैक किया है. लेकिन आज हम आपके लिए एक्टर की उस फिल्म का किस्सा लेकर आए हैं. जिससे उनको पहचान मिली थी.

1

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘बाजीगर’ की जो ना सिर्फ शाहरुख खान के करियर बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी. ये वही फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान की दमदार एक्टिंग ने उन्हें एक स्थापित कलाकार बना दिया था बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा किरदार जिया था कि फिल्मों में हीरो की परिभाषा को ही बदलकर रख दिया था.

2

फिल्म बाजीगर की रिलीज को तीन दशक का वक्त हो चुका है लेकिन ये फिल्म आज भी दर्शकों के बीच अलग पहचान और क्रेज रखती है. इस फिल्म में शाहरुख खान ने विलेन का ऐसा किरदार पर्दे पर जिया था, जो आज भी दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देता है. काजोल, शिल्पा के साथ शाहरुख की जोड़ी को फिल्म में खासा पसंद किया गया था.

3

इस फिल्म को लेकर एक खास बात ये भी है कि शाहरुख खान इस किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. शाहरुख से पहले इस किरदार के लिए मेकर्स ने सलमान खान और अनिल कपूर जैसे स्टार्स को अप्रोच किया था. लेकिन सभी ने इस ग्रे शेड किरदार को निभाने का रिस्क नहीं लिया था.

4

इसके बाद ये रोल शाहरुख के हिस्से में आया और उन्होंने पर्दे पर एक ऐसे लड़के का किरदार जिया जो कभी किसी लड़की को गुंडों से बचाने के लिए जान की बाजी लगा देता है तो कभी निर्दयी होकर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार देता है.

5

ग्रे शेड के इस किरदार ने दर्शकों को भी कन्फ्यूज कर दिया था कि इस किरदार को हीरो कहा जाए या फिर विलेन. इस फिल्म में शाहरुख की मां का किरदार निभाने वाली राखी और डिस्ट्रीब्यूटर्स तक का मानना था कि फिल्म के किरदार की क्लाइमेक्स में मौत नहीं होनी चाहिए.

6

फिर इसके लिए अब्बास मस्तान ने फिल्म के दो क्लाइमेक्स फिल्माए थे, एक में शाहरुख के किरदार की मौत हो जाती है और एक में पुलिस उसे आकर गिरफ्तार कर लेती है. हालांकि काफी मंथन के बाद इस आइडिया को ड्रॉप कर दिया गया था. इतिहास गवाह है कि उस वक्त ये फिल्म बंपर हिट साबित हुई थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Bollywood Kissa: इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मजबूरी में किया शाहरुख खान को साइन, फिर एक्टर ने यूं जमाई अपनी एक्टिंग से धाक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.