✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

शाहरुख खान ने इस अंदाज में दी केकेआर को आईपीएल की जीत की बधाई, बोले- 'मेरी टीम, मेरे चैम्प और मेरे स्टार्स'

दरख्शां मुमताज़   |  29 May 2024 06:18 PM (IST)
शाहरुख खान ने इस अंदाज में दी केकेआर को आईपीएल की जीत की बधाई, बोले- 'मेरी टीम, मेरे चैम्प और मेरे स्टार्स'

26 मई, 2024 को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मैच खेला गया था. ये मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराईजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुआ था.

1

केकेआर और एसआरएच के बीच का ये मुकाबला काफी दिलचस्प था. इसमें केकेआर ने बाजी मार ली थी. केकेआर ने 8 विकेट से एसआरएच को मात देकर आईपीएल 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.

2

केकेआर के ओनर शाहरुख खान और एक्ट्रेस जूही चावला हैं. ऐसे में अब शाहरुख खान ने अपनी टीम को जीत के लिए बधाई दी है. उन्होंने टीम के लीडर गौतम गंभीर से लेकर कई खिलाड़ियों का नाम लेते हुए उनकी परफॉर्मेंस को सराहा भी है.

3

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में केकेआर की पूरी टीम के साथ शाहरुख खान भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं गौरी खान, सुहाना खान, आर्यन खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी इस तस्वीर में मौजूद हैं और सभी फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं.

4

केकेआर खिलाड़ियों के साथ फोटो पोस्ट करते हुए किंग खान ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. उन्होंने लिखा- 'मेरे लड़कों के लिए, मेरी टीम, मेरे चैम्प. रात की ये चमकती मोमबत्तिया. मेरे केकेआर के सितारे.'

5

शाहरुख ने आगे लिखा- 'मैं बहुत सी चीजें नहीं कर सकता और आप भी वे सब नहीं कर सकते. लेकिन हम एक साथ मिलकर उनमें से ज्यादातर चीजों को मैनेज करते हैं. केकेआर राइडर्स इसी का प्रतीक था. बस एक साथ रहना.'

6

image 1

7

सुपरस्टार ने कहा- 'गौतम गंभीर की काबिलियत और लीडरशिप के साथ, चंदू की ईमानदारी, अभिषेक नायर का प्यार और श्रेयस अय्यर का नेतृत्व, अरुण भारती, कार्ल क्रो और थन लिमोन और नाथन लायन का डेडीकेशन, यह टीम बिना किसी हायरारकी के बनी है सपोर्ट के लिए प्योर रिस्पेक्ट है.'

8

किंग खान ने आगे गौतम गंभीर के लिए लिखा- 'GG ने कहा कि अगर आप एक टीम के तौर पर एक नजरिए को सपोर्ट नहीं कर सकते तो आप टीम में बंटवारे की ओर ले जा रहे हैं. हर यंग और बूढ़ा खिलाड़ी इसे समझता था. ट्रॉफी टीम में बेस्ट खिलाड़ियों के होने का सबूत नहीं है. बल्कि हर खिलाड़ी टीम के लिए बेस्ट होने का सबूत है.'

9

पोस्ट में किंग खान आगे लिखते हैं- 'लड़कों, तुम सब स्टार स्टफ से बने हो!! आप सभी को प्यार और डांस को रुकने न दें! साथ ही केकेआर के हर फैन के लिए बहुत खुश और आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के यंगस्टर सीखेंगे कि मुश्किल समय लंबे समय तक नहीं रहता. आखिरकार मुश्किल और खुश टीमें टिकती हैं. कोरबो...लोरबो...जीतबो...हमेशा. 2025 में आप सभी से स्टेडियम में मुलाकात होगी.'

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • शाहरुख खान ने इस अंदाज में दी केकेआर को आईपीएल की जीत की बधाई, बोले- 'मेरी टीम, मेरे चैम्प और मेरे स्टार्स'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.