'कभी क्रिकेट मैच देखने भी चली जाओ', विंबल्डन पहुंचीं सारा तेंदुलकर तो फैंस ने किया यूं रिएक्ट

मॉडल और आंत्रप्रन्योर सारा तेंदुलकर अपनी फैमिली के साथ विंबल्डन पहुंचीं थीं. उन्होंने टेनिस कोर्ट से अपनी और अपने पेरेंट्स के साथ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं.
विंबल्डन में सारा तेंदुलकर ग्रीन कलर की ड्रेस में दिखाई दीं. इस आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.
गले में मल्टी लेयर चेन, खुले बाल और चश्मा लगाए सारा काफी स्टनिंग दिख रही थीं. फोटोज में वे अपनी दोस्त के साथ पोज देती दिखीं.
एक फोटो में सारा के साथ उनके पिता सचिन तेंदुलकर और मां अंजलि तेंदुलकर भी दिखाई दिए.
अंजलि भी इस दौरान किसी से कम नहीं दिख रही थीं. ब्लू कलर की ड्रेस और काला चश्मा लगाए वो खूबसूरत दिख रही थीं.
एक फोटो में सारा विंबल्डन का पास भी शो करती दिखीं. उन्होंने बताया कि वे पहली बार विंबल्डन आई हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'फर्स्ट विंबल्डन डन.'
सारा को विंबल्डन में देख फैंस कुछ खास खुश नहीं हुए. एक यूजर ने लिखा- 'कभी क्रिकेट मैच भी देखने जाया करो.'
दूसरे यूजर ने कहा- 'टेस्ट क्रिकेट भी देखने जाए कभी.' इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- 'इंग्लैंड जाओ टेस्ट क्रिकेट देखो, ये क्या देख रहे हो.' कई फैंस शुभमन गिल का नाम लेकर सारा को 'भाभी' भी कह रहे हैं.