चंदन का तिलक, सिर पर दुपट्टा और हाथ जोड़े हुए भोले बाबा की भक्ति में लीन दिखीं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने पहले सोमवार किए मंदिर में दर्शन

सारा अली खान को दुनिया घूमना पसंद है लेकिन साथ ही एक्ट्रेस काफी आध्यात्मिक भी हैं. अभिनेत्री अक्सर अपने मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इस साल उन्होंने अपने साल के पहले सोमवार की शुरुआत श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के साथ की. इसकी झलक भी उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है.
सारा अली खान महादेव की भक्त हैं. एक्ट्रेस साल के पहले सोमवार को भी भोलेबाबा की भक्ति में डूबी दिखीं. दरअसल साल के पहले सोमवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश में श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर में माथा टेका.
सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में एक्ट्रेस माथे पर चंदन का तिलक लगाए और व्हाइट कलर के सिंपल सूट में सिर पर दुपट्टा लिए हुए नजर आ रही हैं.
इस तस्वीर में सारा प्रतिमा के आगे माथा टेकती हुई नजर आ रही हैं.
सारा ने मंदिर में दर्शन करते हुए अपनी कई तस्वीरें भी क्लिक कराईं. जिनमें वे काफी खुश दिख रही हैं.
सारा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, सारा के साल का पहला सोमवार,जय भोलेनाथ. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
इन सबके बीच सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार, वीर पहाड़िय़ा और निमरत कौर के साथ स्काईफोर्स में नजर आएंगी. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था.
इसके अलावा सारा अली खान पहली बार एक अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगीं. इस फ्रेश जोड़ी ने खूब चर्चा बटोरी है. धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट फिल्म का निर्माण करेंगे, फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है, इसका निर्देशन आकाश कौशिक करेंगे और उम्मीद है कि यह एक यूनिक स्पाई कॉमेडी होगी.