✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Sara Ali Khan से लेकर Deepika Padukone तक, एक्स की बात करने में बिल्कुल नहीं शर्माते ये सेलेब्स

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  22 Nov 2023 07:42 PM (IST)
1

सारा अली खान – इस लिस्ट का सबसे पहला नाम एक्ट्रेस सारा अली खान का है. जो कुछ वक्त पहले अपनी बेस्टी अनन्या पांडे के साथ करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण सीज़न 8 में पहुंची थीं. इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले.

2

इस दौरान जब करण जौहर ने उनके रिलेशनशिप को लेकर बात की उन्होंने बड़ी बेबाकी से इसका जवाब दिया. जब करण ने पूछा कि क्या आप शुभमन गिल को डेट कर रही हैं. तो उन्होंने कहा कि, सारी की सारी दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी हुई है. वहीं जब करण ने उनसे ये पूछा कि, क्या उनके लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दोस्ती का रिश्ता आसान है. तो उन्होंने कहा कि, ये मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं.. दरअसल करण का इशारा कार्तिक आर्यन की तरफ था.

3

ऐश्वर्या राय - बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर सलमान खान को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि, हमारे ब्रेकअप के बाद वो मुझे फोन करते थे और बेकार की बातें करते थे. उन्हें मुझपर ये शक भी था कि मेरा अफेयर मेरे किसी कोस्टार के साथ चल रहा है.”

4

दीपिका पादुकोण – इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि रणवीर सिंह की दुल्हन बनने से पहले दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों के प्यार की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. लेकिन दो साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया.

5

वहीं ब्रेकअप को लेकर दीपिका ने कई बार खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, 'मैंने कभी रिलेशन में रहते हुए किसी को धोखा नहीं दिया. अगर आपको ऐसा ही करना है तो फिर सिंगल ही रहना चाहिए. जब उन्होंने मुझे पहली बार धोखा दिया था, तो मुझे लगा था कि हमारे रिश्ते में कहीं कोई कमी रह गई, तभी ऐसा हुआ.”

6

शाहिद कपूर – बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का नाम भी इस लिस्ट में है. जो एक दौर में एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ रिश्ते में थे. लेकिन कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

7

वहीं जब एक बार मीडिया ने शाहिद से पूछा कि क्या वो कभी करीना के साथ दोबारा काम करेंगे. तो एक्टर ने बहुत ही खुलकर इसका जवाब दिया और कहा था कि, अगर उनके निर्देशक चाहते हैं तो वो जरूर करेंगे. साथ ही एक्टर ने ये भी कहा था कि निर्देशक के कहने पर तो मैं किसी गाय, भैंस के साथ भी काम कर लूंगा. एक्टर के इस बयान से खूब बवाल भी मचा था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Sara Ali Khan से लेकर Deepika Padukone तक, एक्स की बात करने में बिल्कुल नहीं शर्माते ये सेलेब्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.