✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सलमान खान के भाई संग डेब्यू करके भी इंडस्ट्री से गायब हुईं ये हसीना, मां बनने के बाद झेला डिप्रेशन का दर्द

सखी चौधरी   |  14 Dec 2024 07:10 PM (IST)
सलमान खान के भाई संग डेब्यू करके भी इंडस्ट्री से गायब हुईं ये हसीना, मां बनने के बाद झेला डिप्रेशन का दर्द

बॉलीवुड में बड़ी एंट्री के साथ शुरुआत करने वाले कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनका करियर अचानक खत्म हो गया. आज ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करेंगे जिन्होंने ना सिर्फ सलमान के भाई के साथ डेब्यू किया बल्कि कई स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की. लेकिन धीरे-धीरे वो पर्दे से गायब ही हो गईं. यहां तक की इस एक्ट्रेस ने हैवी डिप्रेशन का भी सामना किया. कौन है ये एक्ट्रेस आज आपको बताएंगे.

1

दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की. समीरा ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया था और अब वो एक अच्छा खासा शादीशुदा जीवन जी रही हैं. 14 दिसंबर को समीरा अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं तो वहीं निजी जीवन में एक मां और पत्नी का किरदार निभा रही हैं.

2

समीरा के करियर की बात करें तो उन्होंने 1997 में पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो से शुरुआत की थी. इस गाने आहिस्ता-आहिस्ता ने उन्हें इतना पॉपुलर कर दिया था जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पूछा जाने लगा था. इसी के बाद उन्हें साउथ सिनेमा से फिल्मों का ऑफर भी मिला था.

3

समीरा ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सौहेल खान के साथ फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी. हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन इसके बाद भी समीरा ने एक के बाद एक कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए.

4

समीरा रेड्डी ने अपने एक्टिंग करियर में ‘डरना मना है’, ‘प्लान’, ‘मुसाफिर’, ‘फुल एंड फाइनल’ और ‘नक्शा’ जैसी फिल्मों में लगातार अलग अलग किरदार निभाए.

5

इसके अलावा उन्होंने ‘नो एंट्री’ और ‘रेस’ जैसी कामयाब फिल्मों में भी पर्दे पर दस्तक दी. हालांकि एक दशक लंबे करियर के बावजूद उनके हिस्से कोई यादगार किरदार नहीं आ पाया.

6

समीरा ने साल 2013 में आखिरी फिल्म के तौर पर एक कन्नड फिल्म में काम किया. इसके बाद उन्होंने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे के साथ शादी कर ली थी. शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया था. साल 2015 में समीरा और अक्षय के घर एक बेटे ने जन्म लिया.

7

एक बातचीत के दौरान समीरा ने खुलासा किया था कि बेटे के जन्म के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक प्रेग्नेंसी के बाद एक प्रॉब्लम की वजह से उन्हें कई महीनों तक बेडरेस्ट करना पड़ा. जिसकी वजह से उनका वेट काफी बढ़ गया था. साल 2019 में समीरा ने एक बेटी को भी जन्म दिया. समीरा आज के वक्त में सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के लिए वक्त वक्त पर तस्वीरों और वीडियोज के जरिए आती रहती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • सलमान खान के भाई संग डेब्यू करके भी इंडस्ट्री से गायब हुईं ये हसीना, मां बनने के बाद झेला डिप्रेशन का दर्द
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.