Battle of Galwan Starcast Fees: बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान खान ने वसूली इतनी मोटी रकम, जानिए बाकी स्टारकास्ट की फीस

सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हो चुका है. एक्टर देशभक्ति से भरपूर फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे.इसकी पहली झलक देखकर ही फैंस की खुशी चरम पर है. साथ ही फिल्म की कास्ट को लेकर भी चर्चा तेज है. इसी बाच आइए जानते हैं स्टारकास्ट की फीस के बारे में.
सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में 'कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू' का लीड रोल कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने इस किरदार के लिए अपने लुक में काफी बदलाव किया है.
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान जो अपनी एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ तक फीस लेते है, उन्होंने इस फिल्म के लिए 110 करोड़ की माटी रकम वसूली है.
'बैटल ऑफ गलवान' से 'हीरो नंबर 1' गोविंदा की वापसी भी होगी. द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, गोविंदा को हर प्रोजेक्ट के लिए 5-6 करोड़ रुपये मिलते हैं. हालांकि, 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये फीस मिल रही है.
चित्रांगदा सिंह फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में लीड रोल निभाएंगी. एक्ट्रेस आमतौर पर लगभग 1 करोड़ रुपये लेती हैं,लेकिन खबरों के मुताबिक उन्हें इस रोल के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
'हसीना', 'जंजीर' और 'अ सूटेबल बॉय' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर अंकुर भाटिया भी 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबित वो इस फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये लेंगे.
अभिलाष चौधरी इससे पहले सलमान खान के साथ 'दबंग 3' और 'सिकंदर' में काम कर चुके हैं और अब एक बार फिर 'भाईजान' के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए उनकी फीस 50 लाख रुपये है.
यो यो हनी सिंह के 'मिलियनेयर' गाने के वीडियो के लिए जानी जाने वाली हीरा सोहल 'बैटल ऑफ गलवान' में भी नजर आएंगी. हालांकि, फिल्म के लिए उनकी फीस अभी तक तय नहीं हुई है. फिर भी, खबर है कि वो अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपये लेंगी.