Ikkis Screening: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म देखने पहुंचे सितारे, बॉबी देओल समेत कई स्टार्स ने ही-मैन की फोटो संग दिए पोज

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले आज मुंबई में फिल्म का प्रीमियर रखा गया जिसमें देओल फैमिली से लेकर सलमान खान तक ने शिरकत की. इस दौरान कई सेलेब्स ने धर्मेंद्र के पोस्टर के साथ खड़े होकर पोज दिए.
अपनी डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' के प्रीमियर में अगस्त्य नंदा ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने दिखे. अपने लुक को उन्होंने फॉर्मल शूज के साथ पूरा किया था.
वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस सिमर भाटिया ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. स्लीव्लेस ब्लाउज के साथ पोल्का डॉट साड़ी पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. साड़ी को उन्होंने बेल्ट के साथ स्टाइल किया था जो उनके लुक को मॉडर्न टच दे रहा था.
सलमान खान डैशिंग लुक में 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में पहुंचे. ब्लैक टीशर्ट के साथ जैकेट और ब्लू डेनिम पहने वो काफी हैंडसम दिख रहे थे. इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र की फोटो के सामने खड़े होकर पोज भी दिए.
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं. सिल्क साड़ी पहने एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत दिख रही थीं.
सनी देओल भी अपने पिता की फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे. वहीं बॉबी देओल भी इस दौरान अपने पिता की फोटो के साथ पोज देते नजर आए.
बॉबी देओल के साथ उनकी वाइफ तान्या देओल भी 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. ब्लैक कलर के वन पीस में तान्य बेहद स्टनिंग लग रही थीं.
धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल भी इस इवेंट में शामिल हुए. बॉबी की तरह उन्होंने भी अपने चाचा की फोटोज के सामने खड़े होकर पोज दिए.
रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे. जहां ब्लैक सूट में रितेश हैंडसम लग रहे थे तो वहीं ऑफ व्हाइट सूट में जेनेलिया का क्लासी लुक देखने को मिला.
मोना सिंह को इस दौरान रॉयल ब्लू सूट में देखा गया. हैवी ईयररिंग्स और बन हेयरस्टाइल के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया था.
'इक्कीस' में अहम रोल निभाने वाले एक्टर जयदीप अहलावत भी अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. ऑल ब्लैक लुक में वो खूब जच रहे थे.
श्वेता बच्चन नंदा अपने बेटे अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म देखने पहुंचीं. इस दौरान वो सिंपल लुक में स्पॉट हुईं.
अमीषा पटेल भी इस इवेंट को अटेंड करने पहुंची थीं. इसके अलावा तब्बू और फातिमा सना शेख भी 'इक्कीस' के प्रीमियर में एक साथ पोज देती दिखाई दीं.
इसके अलावा टागर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, विजय वर्मा, जॉनी लीवर से लेकर रॉनित रॉय तक 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बने.