सलमान खान से लेकर अक्षय खन्ना तक, 50 की उम्र पार करने के बाद भी कुंवारे हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

सलमान खान इन दिनों अपने एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अकेलेपन और तनहाई को लेकर बात की थी. ऐसे में चलिए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने 50 की उम्र के बाद भी शादी नहीं की है.
बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. उनकी शादी को लेकर अक्सर इंटरनेट पर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन फिलहाल वो सिंगल हैं और खुशी से अपनी लाइफ जी रहे हैं.
बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक तब्बू 54 साल की हैं. उनका मानना है कि शादी करना या न करना व्यक्तिगत पसंद है और वे अपनी सिंगल लाइफ में बेहद खुश हैं.
अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अक्षय खन्ना की उम्र 51 साल के है. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वो खुद को शादी के बंधन में बंधते हुए नहीं देखते और अकेले ही अपनी जिंदगी बिताना पसंद करते हैं.
'गदर' और 'कहो ना प्यार है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी शादी नहीं की है. वो 50 साल की उम्र पार कर चुकी हैं और वे अभी तक सिंगल हैं.
अक्षय खन्ना के बड़े भाई राहुल खन्ना भी 53 साल के हैं. वे अपने बेहतरीन स्टाइल और लुक्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है.
'धूम' फेम एक्टर और प्रोड्यूसर उदय चोपड़ा भी 53 साल की उम्र में सिंगल हैं.
फिल्म डायरेक्टर और टीवी होस्ट साजिद खान की उम्र भी 54 साल हो चुकी है, लेकिन उन्होंने भी अभी तक घर नहीं बसाया है.
मिस यूनिवर्स रह चुकीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 50 साल की हैं. हालांकि उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन वो दो गोद ली हुई बेटियों की सिंगल मदर हैं और अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जीती हैं.