पहली मुलाकात में Divya Bharti को दिल दे बैठा था ये प्रोड्यूसर, गुपचुप की शादी, फिर रिश्ते का हुआ दर्दनाक अंत, पहचाना क्या?

साजिद नाडियावाला ने कई सुपरहिट फिल्मो को प्रोड्यूस किया है. दिव्या भारती के साथ उनका रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा है.
बॉलीवुड में कई ऐसे फिल्म प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनमें से एक साजिद नाडियावाला भी हैं जिसके पिता और दादाजी भी फिल्म प्रोड्यूसर थे. साजिद नाडियावाला इस साल अपना 58वां बर्थडे मना रहे हैं.
18 फरवरी 1966 को मुंबई में जन्में साजिद नाडियावाला ने अपने पिता और दादा की प्रोडक्शन कंपनी को संभाला और आज भी उसे आगे बढ़ा रहे हैं. साजिद फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं.
साल 1992 में साजिद नये-नये इंडस्ट्री में आए थे और उसी समय दिव्या भारती ने भी डेब्यू किया था. 16 साल की दिव्या भारती ने अपने छोटे करियर में लगभग 21 फिल्में की और फिर एक दिन उनका निधन साल 1993 में हो गया और इस खबर ने साजिद नाडियावाला के जीवन में अंधेरा कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 मई 1992 को साजिद नाडियावाला ने दिव्या भारती से शादी कर ली और अपना नाम बदलकर 'सना' रखते हुए इस्लाम धर्म अपना लिया था. कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि साजिद और दिव्या ने जानबूझकर इस शादी को सीक्रेट रखा था.
5 अप्रैल, 1993 को दिव्या भारती की मौक की खबर आई और फैंस को झकझोर गई. उनकी शादी मात्र 11 महीने चली और पुलिस ने इस घटना की पूछताछ साजिद नाडियावाला से भी की थी. बाद में ये केस एक्सीडेंटल बताकर क्लोज कर दिया गया.
साजिद नाडियावाला ने साल 2000 में वरधा खान के साथ शादी कर ली. उनसे उन्हें सुभन और सुफ्यान नाडियावाला हैं. साजिद के सबसे अच्छे दोस्तों में सलमान खान और अक्षय कुमार हैं जिनके साथ उन्होंने ढेरों सुपरहिट फिल्में दी हैं.
अगर साजिद नाडियावाला की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने CA की पढ़ाई की है और LLB की डिग्री भी ली है. साल 2014 में सलमान खान की फिल्म किक का निर्देशन साजिद नाडियावाला ने की थी. अब खबर है कि उनके निर्देशन में बनने वाली दूसरी फिल्म किक 2 होगी.