✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Saiyami Kher Training: अग्नि के लिए रियल लाइफ फायर फाइटर संग सैयामी खेर ने ली ट्रेनिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  25 Nov 2024 11:50 AM (IST)
Saiyami Kher Training: अग्नि के लिए रियल लाइफ फायर फाइटर संग सैयामी खेर ने ली ट्रेनिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस

सैयामी खेर फिल्म अग्नि में अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. इस फिल्म में वो फायर फाइटर के किरादर में दिखेंगी. इस फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने रियल फायर फाइटर के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग ली.

1

उन्होंने स्ट्रिक्ट रुटीन, तकनीक और फ्लेक्सिबिलिटी का एक्सपीरियंस लेने के लिए उन्होंने कई बार मुंबई फायर स्टेशनों का दौरा किया. फिल्म में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे.

2

अग्नि इंडियन हिस्ट्री में एक महिला फायर फाइटर के जीवन को दिखाने वाली पहली फिल्मों में से एक होगी. अपने रोल में सैयामी खेर हिम्मत और कमिटमेंट दिखाएंगी.

3

एक्ट्रेस ने मुंबई के फायर फाइटर के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा, 'एक अभिनेता के रूप में मैंने जो भी फिल्म की है, उसमें मुझे एक नया कौशल सीखने को मिला है. मुझे इस पर बहुत गर्व है. चाहे वो मिर्ज़िया के लिए घुड़सवारी हो, चोक्ड: पैसा बोलता है हुए के लिए बैंकर की तरह नोट गिनना हो, घूमर के लिए क्रिकेट हो और अब अग्नि के लिए अग्निशमन हो.'

4

आगे उन्होंने कहा, 'इस रोल के लिए तैयारी बेहद प्रेरणादायक और रोमांचक थी. असली फायर फाइटर के साथ समय बिताने से मुझे ये समझ आया कि मैं हमारे शहर में फायर फाइटर के बारे में कितना कम जानती हूं. उन्हें क्या-क्या सहना पड़ता है. महिला फायर फाइटर की संख्या भी आंखें खोलने वाली थी.'

5

सैयामी ने बताया, 'ट्रेनिंग बहुत रोमांचक थी. मैंने सीखा कि उपकरणों को कैसे संभालना है. फायर फाइटर द्वारा की जाने वाली प्रैक्टिस भी सीखी. फायर फाइटर जो हर दिन बलिदान करते है वो देखा. जो अक्सर खुद के लिए बहुत बड़ा जोखिम होता है. मैं आशा करती हूं कि हमने उनकी कमिटमेंट के साथ न्याय किया है.'

6

ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म अमेजन प्राइम पर आएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Saiyami Kher Training: अग्नि के लिए रियल लाइफ फायर फाइटर संग सैयामी खेर ने ली ट्रेनिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.