अटैक के बाद पहली बार बच्चों संग एकसाथ स्पॉट हुए सैफ-करीना, एयरपोर्ट पर नवाब फैमिली का दिखा स्टाइलिश लुक

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इसके लिए वो बच्चों और अपनी वाइफ करीना कपूर के साथ वेकेशन पर गए थे. जहां से अब नवाब फैमिली वापिस लौट चुकी है. उन्हें एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में देखा गया.
करीना कपूर और सैफ अली खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां दोनों काफी वक्त बाद बच्चों के साथ दिखे.
दरअसल सैफ अली पर हुए हमले के बाद के बाद बेबो ने अपने बच्चों की तस्वीरें लेने से मीडिया को मना कर दिया था.
लेकिन अब एक्ट्रेस ने काफी वक्त बाद तैमूर और जेह का फेस दिखाया. एयरपोर्ट पर बेबो ने पैपराजी को तस्वीरें क्लिक करने मना नहीं किया.
एयरपोर्ट पर सैफ अली खान ब्लू शर्ट में दिखे, वहीं दोनों बच्चे तैमूर और जेह क्यूट अवतार में नजर आए.
इनके अलावा करीना कपूर का एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक देखने को मिला. उन्होंने व्हाइट टीशर्ट, ब्लू जींस और ब्लैक ब्लेजर पहना था.
करीना ने अपना एयरपोर्ट लुक, लाइट मेकअप, बालों में बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ को आखिरी बार ‘देवरा पार्ट वन’ में और करीना फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था.