पति संग वेकेशन पर सागरिका घाटगे, मोनोकनी में दिए सिजलिंग पोज

क्रिकेट के सुपरस्टार जहीर खान की पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपनी वेकेशन की तस्वीरों के जरिए फैंस को एक स्पेशल झलक दी, जहां उन्होंने नेचर, फैमिली और रिलैक्स टाइम का मज़ा लिया.
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व फास्ट बॉलर जहीर खान की पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे भले ही अब मूवीज़ में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स अक्सर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सागरिका ने अपनी वेकेशन की कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आई हैं.
सागरिका ने पोस्ट के साथ लिखा, नंगे पांव चलना, चिल दिन बिताना, ये आइलैंड बहुत ही ब्यूटीफुल है. चारों तरफ ट्रीज़ और हरे-भरे लीव्स की छटा है. लैगून बिल्कुल वैसा ही है, जैसा मुझे पसंद है – शांत, क्लीन और स्विमिंग के लिए परफेक्ट.
उन्होंने बताया कि उनके बेटे फतेह को पानी बहुत पसंद है और इस वेकेशन में उसने खूब मज़ा किया. सागरिका ने रिसॉर्ट में बिताए गए फैमिली मोमेंट्स को भी यादगार बताया और पूरे टीम को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उनकी छुट्टियों को और भी स्पेशल बना दिया है.
सागरिका ने आगे लिखा, स्नॉर्कलिंग करना, कछुए को देखना, स्विमिंग करना और नेचर के बीच रिलैक्स दिन बिताना - धूप, सी, सैंड और नेचर के साथ खुद को पूरा आराम देने का टाइम था.
बता दें कि सागरिका और जहीर ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2017 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. साल 2025 में उनके घर बेटे का स्वागत हुआ और उन्होंने उसका नाम फतेह खान रखा.
2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने प्रीति सबरवाल का रोल किया था. कहा जाता है कि सागरिका हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं.
इसके अलावा उन्होंने ‘इरादा’, ‘रश’, ‘फॉक्स’, और ‘मिले ना मिले हम’ जैसी मूवीज़ में भी काम किया है.
सागरिका की ये वेकेशन पोस्ट फैंस के लिए नेचर, फैमिली और रिलैक्सेशन का परफेक्ट कॉम्बो है.