एक्सप्लोरर
कभी सलमान की ‘भाभी’ बनकर पर्दे पर छाई थीं ये हसीना, आज खूंखार विलेन की पत्नी बनकर बिता रही ऐसी लाइफ
Birthday Special: आज हम आपको उस हसीना से मिलवाने जा रहे हैं . जिनका दिल किसी हीरो पर नहीं बल्कि बॉलीवुड के खूंखार विलेन पर आया और उनसे शादी भी कर ली. ये रिश्ते में सलमान की 'भाभी' हैं.
आज हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान की ‘भाभी’ बनकर लोगों के दिलों में बसने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे की. जिनकी प्यारी मुस्कान और उम्दा एक्टिंग आज भी फैंस भी दीवाने हैं. एक्ट्रेस कल यानि 7 अक्टूबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. ऐसे में हम आपको उनकी लाइफ से रूबरू करवा रहे हैं.
1/8

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि रेणुका शहाणे ने अपना एक्टिंग करियर मराठी फिल्मों से शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. यहां एक्ट्रेस ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से लोगों का खूब दिल जीता था.
2/8

हालांकि इस रोल से पहले एक्ट्रेस को सूरज बड़जात्या के पिता से चेतावनी भी मिली थी. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा था कि अगर एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, आप किसी की बहन या पत्नी के रूप में टाइपकास्ट हो जाएंगी, इसके बाद आपको लीड रोल शायद ना मिले. तो रेणुका ने कहा कि उन्हें इससे कोई पेरशानी नहीं है.’
Published at : 06 Oct 2024 05:25 PM (IST)
और देखें


























