Raveena Tandon Pics: 47 साल की रवीना टंडन ने रेड साड़ी में बिखेरा अपना चार्म, अदाओं से नहीं हटेंगी नजरें
90 के दशक की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक रवीना टंडन (Raveena Tandon) 47 साल की उम्र में भी जवां दिखाई देती हैं.
रवीना टंडन कोई भी लुक अपनाती हैं, उसमें इतनी खूबसूरत लगती हैं कि, उनके आगे यंग एक्ट्रेसेस भी फीकी पड़ जाती हैं.
एक बार फिर रवीना टंडन ने अपना चार्म चलाया है और साबित कर दिया है कि, वह दो बच्चों की मां होने के बावजूद अपने फैशन को ऑन-पॉइंट रखना जानती हैं.
हाल ही में, रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम हैंडल से लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं.
अपने लुक को पूरा करने के लिए रवीना टंडन ने खुले बालों का सहारा लिया और स्मोकी आईज के साथ ब्राउन लिप शेड से खुद को निखारा है.
तस्वीरों को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, “जब आपका रेड मेरे साथ हो तो कोई ‘खतरा’ नहीं होता है. कुछ भी.”
रवीना टंडन की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उनके चाहने वाले उन्हें ‘गॉर्जियस’, ‘स्टनिंग’ और ‘खूबसूरत’ कह रहे हैं.
रवीना टंडन को आखिरी बार फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) में देखा गया था. फिल्म में उन्होंने रमिका सेन की भूमिका निभाई थी.