Randeep Hooda Wedding: अपना घर छोड़ दुल्हन के घर जाकर शादी कर रहे रणदीप हुड्डा को सता रहा इस बात का डर, बोले- 'मैंन सुना है मैतेई प्रेम विवाह में...'

जानिए शादी से पहले क्यों नर्वस हैं रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी आज मणिपुरी रीति-रिवाजों के साथ लिन के घर इम्फाल में होगी. जिसको लेकर ये कपल बहुत ही एक्साइटिड है. वहीं शादी से पहले दोनों मणिपुर के एक मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
वहीं इस दौरान एएनआई से बात करते हुए हरियाणवी रणदीप ने मणिपुरी अंदाज में शादी को लेकर रोचक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि वो अपनी मणिपुरी शादी के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटि है.
रणदीप हुड्डा ने बताया कि, मुझे इसे लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. दुल्हन की परंपराओं के साथ शादी करना काफी सम्मानजनक है. हालांकि मैंने सुना है कि मैतई लव मैरिज में दूल्हे को काफी देर तक बैठकर इंतजार करना पड़ता है.लेकिन मैं इस सब के लिए बहुत एक्साइटि हूं.”
रणदीप ने आगे कहा कि, मैं सेरेमनी और परंपरागत रस्मोरिवाज को काफी एंजॉय भी कर रहा हूं. मेरे लिए ये अपने पार्टनर के कल्चर का अनुभव करने का एक मौका भी है और मैं इसलिए यहां पर हूं....
रणदीप ने ये भी कहा कि, मुझे उम्मीद है कि मैं शादी की रिवाजों में कोई गलती नहीं करूंगा. उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा..
बता दें रणदीप और लिन पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे कोडेट कर रहे हैं. एक्टर ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की थी.